फुटतालाब एक वर्ष में एक माह का मौन रखे मौन में अपार शक्ति हैँ – पँडित कमल किशोर नागर….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
भगवान की कृपा और गुरु के आशीर्वाद से ही कथा करवाने का अवसर मिलता हैं एक वर्ष में 1 माह का मौन रखे मौन की शक्ति अपार है l दैनिक दिनचर्या में हम हमारे अधिकतर शब्द लोभ और संसार की अनावश्यक बातों पर खर्च कर देते हैं l अनावश्यक शब्द खर्च करने से बचना चाहिए जब बहुत आवश्यकता हो तभी बोलना चाहिए l हजार काम छोड़कर प्रतिदिन स्नान जरूर करे l लाख काम छोडकर अधिक से अधिक दान दे l करोडो के काम छोडकर भजन करे जब आपको पता चले कि कही कथा हो रही है तो घर से कथा सुनने के लिएँ निकल जाओ….कथा का यजमान बनने के लिए तीन बड़ी बातें महत्वपूर्ण होती है एक तो भगवान की कृपा गुरु का आशीर्वाद और पुण्य का उदय होना यही सकारात्मक स्थिति मेघनगर के श्री सुरेश चंद पूरणमल जैन और उनके परिवार के साथ बनी है मुझे इस बात की खुशी है कि वह जैन होकर श्रीमद् भागवत कथा करा रहे हैं भगवान विष्णु की कथा करा रहे हैं जैन समाज में जहाँ नवकार का महत्व है वही सनातन समाज में ओमकार का महत्व हैँ….यह प्रमुख बातें मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा में प्रसिद्ध संत कमल किशोर नागर जी ने अपने मुखारविंद से कही उन्होंने अपनी कथा के दौरान भगवान कृष्ण और गोपियों की लीला का सुँदर और अलौकिक वर्णन किया….उन्होंने अपनी कथा में गौ माता का महत्व बताते हुए गौ सेवा को सबसे बडी सेवा बताया पंडित श्री कमल किशोर नागर प्रतिदिन गौ माता के महत्व का वर्णन अपनी कथा में आवश्यक रूप से कर रहे हैं और क्षेत्र के लोगों से गौ माता की सेवा गौ माता व पक्षियों के लिएँ जगह-जगह जल सेवा की व्यवस्था करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं….फुटतालाब प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग प्रतिदिन पहुँच रहे हैं आयोजन सथल पर ठंडे जल और प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था भी मध्य प्रदेश की यशस्वी समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन मंदिर के महल श्री दिलीप दास जी महाराज और समिति सदस्य द्वारा की गई है वही निशुल्क बसों की व्यवस्था भी आयोजन हेतु प्रतिदिन अलग-अलग जगह से की जा रही है l आयोजन समिति में महिला मंडल की वरिष्ठ श्रीमती सीमा सुरेश जैन श्रीमती नीता राजेश जैन ने विशेष रूप से ग्रामीण अंचल की माता बहनों से आयोजन में प्रतिदिन 12 से 3 बजे तक आने का अनुरोध किया है वही जैकी जैन ने क्षेत्र के युवाओं से भी आग्रह किया है कि वह भी कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन फुटतालाब पधारे और धर्म लाभ ले….




