राम कथा श्रवण करने से जीवन में शांति मिलती है बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कर रहे हैं रसपान..

कथा में छठे दिवस,,,राम को मिला वनवास
सारंगी संजय उपाध्याय
श्री खेड़ापति हनुमान जी मंदिर परिसर में चल रही संगीत मय राम कथा में छठे दिवस श्रद्धालु भक्ति रस में डूब कर कथा का श्रवण कर रहे है राम कथा इन दीनों श्रद्धा और आध्यात्मिकता का केंद्र बनी हुई है कथा वाचक पंडित महावीर शर्मा ने प्रवचन में जीवन के महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि कथा के दौरान मन ,वचन और कर्म पूर्ण रूप से भगवान में लीन रहे तभी कथा का वास्तविक लाभ प्राप्त होता है कथा के दौरान भजन गायको द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्ति मय बना दीया श्रद्धालु भाव विभोर होकर भजनों पर झुमते नजर आए कथा स्थल पर विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य नागरिको सहित सैकड़ो
की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं
कथावाचक पंडित महावीर शर्मा ने श्रद्धालुओं को राम भक्ति और कथा श्रवण का महत्व बताया उन्होंने कहा कि जब जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं भगवान प्रेम के भूखे हैं सच्चे मन से उनकी शरण में आने वाले भक्तों की रक्षा स्वयं प्रभु करते हैं नियमित पाठ से परिवार में सुख स्मृति बनी रहती है नकारात्मकता दूर होती है राम कथा व्यक्ति को धैर्य , मर्यादा और नैतिक मूल्यों की सीख देती है राम नाम का स्मरण व्यक्ति को मोक्ष की ओर अग्रसर करता है साथ ही कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने की प्रेरणा मिलती है
राम कथा का आयोजन नानालाल जोशी एवं जोशी परिवार की ओर से किया जा रहा है प्रतिदिन महा आरती एवं महाप्रसादी का वितरण अलग-अलग भक्तों द्वारा किया जा रहा है कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।




