झाबुआ

खेत में विशालकाय अजगर देख सहमे ग्रामीण, श्वान को चंगुल से छुड़ाकर वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

झाबुआ@आयुष पाटीदार 

जिले के ग्राम मिंडल में गुरुवार को खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी, जिसने एक श्वान को अपने चंगुल में जकड़ रखा था। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए और खेत में भारी भीड़ जमा हो गई। घटना मार्शल पिता तेरसिंह सिंगाड़ के खेत की है। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को नुकसान नहीं पहुंचाया और तत्काल वन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही डीएफओ भारत सोलंकी के निर्देश पर वनपाल विजय कतीजा, सुनील सिंह और रंजन मेड़ा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को दूर कर विशेष उपकरणों की मदद से इस सीजन के पहले अजगर को बेहद सावधानी से रेस्क्यू किया। सुरक्षित पकड़ने के बाद अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस घटना के वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!