खवासा

बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए भक्तों का जत्था रवाना नगर वासियों ने स्वागत कर दी यात्रा की शुभकामनाएं…

सारंगी@संजय उपाध्याय

सारंगी पेटलावद से 34 सदस्यों का दल बाबा अमर नाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ। इसके पहले सभी भक्तों का नगर वासियों एवं ईष्ट मित्रों ने पुष्प हार पहना कर स्वागत कर सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी सभी भक्त खेड़ा पति हनुमान जी , इमली चौक कान्हा जी एवं बस स्टैंड माताजी के दर्शन कर रवाना हुए।

यात्रा संयोजक राजू सतोगिया पेटलावद एवं संजय उपाध्याय सारंगी ने बताया बाबा अमरनाथ के दर्शन सभी सदस्य बालटाल के रास्ते से पैदल चलकर करेंगे बाबा के दर्शन करने के बाद माता वैष्णो देवी, शिव खोडी धाम, श्रीनगर, जम्मू एवं अमृतसर होते हुए हम 12 जुलाई को पेटलावद सारंगी पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!