मेघनगर

खुले में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर प्रशासन सख्त,,,एसडीएम अवंधती प्रधान एवं तहसीलदार पलकेश परमार ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश….

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

आज दिनांक 22 मई 2026 को सुश्री अवंधती प्रधान अनुविभागीय अधिकारी महोदया एवं पलकेश परमार तहसीलदार मेघनगर द्वारा ग्राम मदरानी स्थित पेट्रोल पंप का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र में खुले में पेट्रोल एवं डीजल विक्रय किए जाने संबंधी शिकायतों एवं गतिविधियों की गंभीरता से जांच की गई।

इस संयुक्त जांच कार्यवाही में तहसीलदार मेघनगर पलकेश परमार, खाद्य निरीक्षक आनंद चंगोड़ सहित राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। टीम द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के भंडारण, विक्रय व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खुले में ज्वलनशील पदार्थों का अवैध विक्रय एवं असुरक्षित भंडारण गंभीर विषय है। ऐसी गतिविधियों पर प्रशासन की सतत निगरानी रहेगी तथा नियम विरुद्ध पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!