मेघनगर

श्री पशुपतिनाथ महादेव के तृतीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

मेघनगर नगर के थांदला रोड स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया प्रातः विद्वान पंडितो द्वारा भगवान पशुपतिनाथ महादेव का फलों के रस एवं पंचामृत से स्नान करा कर रूद्र स्रोत से अभिषेक कर उनका श्रृंगार किया गया उसके पश्चात विद्वान पंडित गोपाल शर्मा द्वारा दोपहर 12:00 बजे पूर्णाहुति की यजमान दीपेश प्रजापत उपांशु प्रजापत दोपहर 12:30 बजे जिले के समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन (पप्पू भैया) KPL के जीएम मनोहर जिनवाल चंदन पांडे हेमंत शर्मा भूपेश भानपुरिया राजेश रिंकू जैन नगर परिषद के अध्यक्ष कमलेश मचार द्वारा महा आरती की गई इसके पश्चात संतों व बालिकाओं का पूजन कर समाजसेवी सुरेश चंद्र जी जैन ने दक्षिणा बाटी उसके पश्चात महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया इसमें नगर ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने देर रात तक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया आयोजन के पूर्व मंदिर का रंग रोगन कर विद्युत साज सज्जा से सजाया गया फंडसी ग्रुप के सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की मंदिर समिति के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमियों का आभार व्यक्त किया भंडारे में तकरीबन 4000 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!