थांदला

4 दिन बाद भी सुराग नहीं: नदी में नहाने गई 7 वर्षीय शिल्पा आखिर कहाँ हुई लापता..?..पुलिस और परिजनों की बढ़ी धड़कनें,,,थाना प्रभारी खुद कमान संभाले रहे…

#​Jhabuahulchul 

थांदला@आयुष पाटीदार 

थाना थांदला क्षेत्र के अंतर्गत पद्मावती (नौगांव) नदी क्षेत्र से बीते 18 मई को दोपहर करीब 12 बजे गायब हुई 7 वर्षीय मासूम बच्ची का चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई अता-पता नहीं चला है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कड़कड़ाती धूप में नदी क्षेत्र से अचानक एक मासूम बच्ची कहाँ ओझल हो गई, यह सवाल अब पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। चार दिनों से लगातार जारी सघन सर्चिंग के बावजूद अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है,

सहेली के घर छोड़ा था, नदी में नहाने के दौरान हुई लापता..

जानकारी के अनुसार, लापता बालिका की पहचान शिल्पा (उम्र 7 वर्ष), पिता दिलु परमार, निवासी ऋतुराज कॉलोनी, थांदला के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला…

बीते 18 मई को शिल्पा की माता मधु किसी काम से डोंगरा (राजस्थान) गई थीं। जाने से पहले उन्होंने अपनी बेटी शिल्पा को उसकी सहेली राधा के घर छोड़ दिया था। दोपहर करीब 12 बजे बच्ची के साथ पद्मावती नदी में नहाने गई थी, जहाँ से वह अचानक लापता हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, थाना प्रभारी खुद कमान संभाले रहे…

इस बेहद गंभीर और संवेदनशील मामले में थांदला पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है और पूरी मुस्तैदी के साथ बच्ची की खोजबीन में रात-दिन एक कर रही है। थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश खुद हर संदिग्ध ठिकाने पर नजर रखे हुए हैं और सर्चिंग ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं।

थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश ने बताया पद्मावती नदी क्षेत्र से गायब हुई 7 वर्षीय बच्ची शिल्पा की तलाश में पुलिस हर स्तर पर प्रयास कर रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। हमने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनता से मदद की अपील की है ताकि मासूम को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।”

जनता से अपील: सजग रहें, तुरंत सूचना दें

अगर किसी भी नागरिक को कहीं पर भी लावारिस, अकेली या संदिग्ध हालत में यह बच्ची दिखाई दे, तो तुरंत सजगता दिखाएं। बच्ची के बारे में कोई भी सुराग या जानकारी मिलते ही बिना एक पल गंवाए सीधे थांदला थाने या अपने सबसे नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!