रायपुरिया
रायपुरिया मार्ग पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, पिता-पुत्र बाल-बाल बचे…

रायपुरिया@राजेश राठौड़
रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर गुरुवार सुबह अनन्तखेड़ी फांटे के समीप चलती बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। बेड़दा निवासी दिलीप पिता लिमजी कटारा अपने दो बच्चों, राहुल और सुन्नी को झाड़-फूंक के लिए बाइक से मातापाड़ा ले जा रहे थे। सुबह करीब 7:25 बजे बाइक से धुआं उठते ही दिलीप ने तत्परता दिखाते हुए बाइक रोकी और बच्चों सहित सुरक्षित बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक भूरजी गुंडिया और पायलट रजनीश सिंगाड़ ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।




