खवासा

नंदलाल मेंण को मिली बड़ी जिम्मेदारी,,प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव बने,,कार्यकर्ताओं में उत्साह….

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में झाबुआ जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदलाल मेंण को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव (महामंत्री) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं में उत्साह का माहौल है।

वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से मिली अहम जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से यह नियुक्ति की है। यह निर्णय मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा की अनुमति तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के मार्गदर्शन में लिया गया।

नंदलाल मेंण लंबे समय से जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत तालमेल को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसानों के हित में पूरी निष्ठा से करेंगे कार्य

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव नंदलाल मेंण ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से कांतिलाल भूरिया, विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश राका सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों के अधिकारों और हितों की लड़ाई पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लड़ते रहेंगे।

बधाइयों का लगा तांता नियुक्ति की खबर सामने आते ही झाबुआ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। उन्हें बधाई देने वालों में हरिराम पाटीदार, चैनसिंह डामर, कलावती मेड़ा, भूरीसिंह सिगाड़, कमलेश पटेल, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मण, धनसिंह राठौड़, मांगीलाल वसुनिया, गंगाराम, भूरू मेड़ा (सरपंच), रगु, शांतिदेवी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच और गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

सभी ने विश्वास जताया कि नंदलाल मेंण के नेतृत्व में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों की आवाज संगठन के माध्यम से और अधिक मजबूती के साथ प्रदेश स्तर पर उठाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!