थांदला

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 वी जयंती पखवाड़ा अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन…

थांदला@उमेश पाटीदार 

थांदला नगर मेट्रो गार्डन में भारतीय जनता पार्टी झाबुआ द्वारा डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती 23 जून से 6 जुलाई पखवाड़े अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कैबिनेट मंत्री आदरणीय दीदी निर्मला भूरिया, मुख्य आथित्य में, मुख्य वक्ता दिलीप पाटोदिया विशेष आथित्य में, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कलसिंग भाभर व भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया कि अध्यक्षता में अतिथियों द्वारा भारत माता व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित ,दीनदयाल उपाध्याय पूजा अर्चना कर नमन किया

एंव प्रदेश मंत्री सोमसिंग सोलंकी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण सिंह डामोर, जिला महामंत्री गौरव खंडेलवाल, राजेश वसुनिया, हेमंत भट्ट सयोजक, जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला, ओ बी सी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश दातला,पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, पुष्पा वरिष्ठ नेता पूर्व जिला
उपाध्यक्ष विश्वास सोनी,जिला पूर्व जिला अध्यक्ष ओम शर्मा, महिला अध्यक्ष, भूमिका सोनी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश डामोर, जिला मंत्री बबलू सकलेचा, जिला उपाध्यक्ष माया सोलंकी, आरती भानपुरिया, रामेश्वर नायक, जिला मंत्री सुनीता भूरिया,जिला सह कार्यालय मंत्री रजनीश गामड़, व्यापारी प्रकोष्ठ संजय भेजरीलालचंद गहरी मंडल प्रभारी श्यामा ताहेड, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, अंकुर पाठक, संजय कहार, के आथित्य सम्पन्न हुआ।

*वही कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने उद्बोधन में कहां कि*
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था। वे एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद् और भारत के प्रथम उद्योग और आपूर्ति मंत्री थे।भारतीय जनसंघ: उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के रूप में विकसित हुआ। भारत सरकार द्वारा उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो साल तक चलने वाले विशेष समारोहों की शुरुआत की गई है, जिसमें देश भर में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

*भाजपा मुख्य वक्ता दिलीप पाटोदिया द्वारा बताया गया कि*
श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राष्ट्रवाद, शिक्षा और राजनीतिक अखंडता के प्रमुख स्तंभ थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापक और जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान नेता थे
भारतीय जनसंघ की स्थापना उन्होंने 1951 में राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना की, जो कालांतर में भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुई बंगाल का विभाजन रोकना आजादी के समय डॉ. मुखर्जी ने एक राष्ट्रवादी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण बंगाल का एक बड़ा हिस्सा (वर्तमान पश्चिम बंगाल) भारत का हिस्सा बना
उनका संकल्प कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा किया गया। भारत सरकार द्वारा उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो साल तक चलने वाले विशेष समारोहों की शुरुआत की गई है, जिसमें देश भर में उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

*भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने भी बताया कि*
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सबसे बड़ी ताकत और सफलता का आधार उसका मजबूत सांगठनिक ढांचा है। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि’ कार्यकर्ता-आधारित लोकतांत्रिक बीजेपी संगठन हैं राष्ट्र और जन-सेवा का संकल्प पार्टी में पद से पहले ‘कार्यकर्ता’ होने को सम्मान दिया जाता है। सत्ता को यहाँ सेवा का माध्यम माना जाता है, जहाँ बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ता ‘राष्ट्र प्रथम’ के लक्ष्य के साथ काम करते हैं।चेहरे से ऊपर संगठन बीजेपी किसी एक नेता या परिवार के इर्द-गिर्द नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और सामूहिक टीमवर्क पर चलती है। यहाँ संगठन का फैसला सर्वोपरि होता है

*प्रदेश प्रवक्ता कल सिंह भाबर कहां की*
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक दक्ष राजनीतिज्ञ, विद्वान और स्पष्टवादी के रूप में वे अपने मित्रों और शत्रुओं द्वारा सामान रूप से सम्मानित थे। एक महान देशभक्त और संसद शिष्ट के रूप में भारत उन्हें सम्मान के साथ याद करता है

कार्यक्रम में सम्मिलित कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी विधानसभा थांदला में निवासरत प्रदेश , जिले , मंडल , एवं मोर्चे_ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी , पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि , समस्त पार्षदगण,नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष उपाधक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच ,पूर्व सरपंच, बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने किया और कार्यक्रम का आभार पखवाड़े के संयोजक हेमंत भट्ट द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!