पेटलावद

रूपगढ़-मोहनकोट मार्ग पर भीषण हादसा: नंदर माता दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर… खवासा क्षेत्र के इस गांव के बताए जा रहे हैं मृतक…

पेटलावद डेस्क। झाबुआ जिले के रूपगढ़-मोहनकोट मार्ग पर माही नहर की पुलिया के पास सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान विदेश पिता देवचंद गुंडिया एवं अरुण पिता सेतु भाभर, दोनों निवासी खेरियापाड़ा (खवासा क्षेत्र) के रूप में हुई है। वहीं विष्णु पिता शांतिलाल गुंडिया गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दाहोद रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार तीनों युवक सोमवार दोपहर नंदर माता के दर्शन करने के लिए बाइक से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार सुबह जब परिजन उनकी तलाश में निकले तो रूपगढ़-मोहनकोट मार्ग स्थित माही नहर की पुलिया के पास हादसे की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक विवाहित थे और उनके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। एक साथ दो युवकों की असमय मौत से पूरे खेरियापाड़ा गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पेटलावद अस्पताल भिजवाकर मामला दर्ज कर लिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!