खवासाथांदला

कुकड़ी पाड़ा डेम के निर्माण कार्य का एसडीएम ने किया निरीक्षण….

थांदला@आयुष पाटीदार 

थांदला में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज एसडीएम भास्कर गाचले द्वारा ग्राम पंचायत तालवाड़ा स्थित कुकड़ी पाड़ा डेम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत थांदला, नायब तहसीलदार थांदला, ग्राम पंचायत सरपंच, पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसडीएम भास्कर गाचले ने मौके पर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेम का नेवां कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि डेम निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र में जल संकट की समस्या में राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!