कलयुग में माता पिता का दर्शन ही भगवान का दर्शन है – पँडित कमल किशोर नागर,,,श्रीकृष्ण जन्म में भावुक हुए श्रद्धालु किये दर्शन,,तीर कमान और गौ माता का मंदिर भेंट कर जैन ने किया मालवा के संत कमल कमल किशोर नागर जी का अभिनंदन…

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
घर में अगर बुजुर्ग है तो उनकी सेवा करो बुजुर्गो की सेवा करने से भगवान मिल जाते हैँ….भगवान उसी घर मे रहते है जिस घर मे मातापिता की सेवा होती हैं….कलयुग में माता पिता का दर्शन ही भगवान का दर्शन हैँ l 50 से 60 वर्ष की आयु में घर के काम छोड तीर्थ पर जाना चाहिये l किसी से भी मिलो प्रेम से मिलो क्या पता किस रूप में भगवान मिल जाएं l जब-जब समय हो मंदिर आते जाते रहना चाहिए भगवान से पूरे भाव से निश्छल मन से बार-बार आग्रह करने पर वह रीझ जाते हैं निरंतर भजनों में भक्ति भाव में डूबे रहने का प्रयास करना चाहिए l तीन जगह हमेशा जाते रहना चाहिए हैं जहां डर हो जहां डर हो जहां मंदिर हो एक न एक दिन भगवान के दर्शन जरूर हो जाते हैं उपरोक्त बातें मालवा के संत पंडित कमल किशोर नागर जी ने बुधवार को श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कहीं उन्होंने भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति को देखते हुए कहा कि मेघनगर फुटतालाब और आसपास के क्षेत्र के महिलाएं कथा की रसिक हैं और वह बहुत सम्मान और आदर के साथ कथा को सुनने के लिए अनुशासन में यहाँ पहुंचती है इसके लिये मैं आयोजन कर्ताओं को बधाई देता हूँ l बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव में कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु भावुक दिखाई दिए सभी ने नंद के लाला के दर्शन किए और नंद में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर झूमते हुए भक्ति रस में डूबते हुए नजर आए l श्रीनागर ने तीर्थ दर्शन का महत्व बताते हुए भजन चलो रे मन वृंदावन धाम वहाँ मिलेंगे बाँके बिहारी भी गाया l बुधवार को विशेष रूप से मध्य प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन राजेश रिंकू जैन और उनके पूरे परिवार ने संत श्री कमल किशोर नागर जी का तीर कमान व गौ माता के मंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन और सम्मान किया श्री जैन फुटतालाब पर चल रही कथा और उसमें आ रहे हजारों लोग को देखकर अभिभूत और प्रसन्न दिखाई दिए उन्होंने कथा सुनने आ रही माता बहनों बुजुर्गों युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिदिन इसी तरह आप अधिक से अधिक संख्या में पहुँचे और यहां कथा का धर्म लाभ लेने के साथ-साथ भंडारे का लाभ भी ले….





