मेघनगर
श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के 26वे स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मेघनगर के रम्भापुर रोड स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के 26 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया प्रातः विद्वान पंडितो द्वारा भगवान गणेश जी का गंगाजल एवं पंचामृत से स्नान करा कर उनका श्रृंगार किया गया उसके पश्चात विद्वान पंडित हरीश शर्मा द्वारा बताया गया कि दोपहर 12:00 बजे राजेश रिंकू जैन , राजेश सोलंकी, उदित शर्मा द्वारा महा आरती की गई आरती पश्चात महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया इसमें नगर ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने देर रात तक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया आयोजन के पूर्व मंदिर का रंग रोगन कर विद्युत साज सज्जा से सजाया गया सिद्धिविनायक गणेश मंदिरसमिति के सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की मंदिर समिति के सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमियों का आभार व्यक्त किया भंडारे में तकरीबन 3000 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की ।


