मेघनगर

योग से स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश, सांदीपनी विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 21वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

जिला कलेक्टर डॉक्टर योगेश भरसट एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अवधति प्रधान के मार्गदर्शन में 21वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ नगरीय क्षेत्र के सांदीपनी विद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने वाली प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2014 में भारत के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। 21 जून उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होने के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है।

इस वर्ष नगर के अन्य प्रमुख स्थलों, विद्यालयों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, प्राचार्य श्रीमती वर्षा चोरे, डॉक्टर विनोद नायक, उपयंत्री सुरेश गणावा सहित विकासखंड स्तरीय समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लेते हुए स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!