बामनिया

झाबुआ पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी 

बामनिया क्षेत्र में मिली अज्ञात लाश के मामले में झाबुआ पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी एवं एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर की थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को पेटलावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बामनिया के बिजनिपाड़ा कच्चे मार्ग एवं रेलवे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान सेमलिया निवासी 36 वर्षीय बहादुर भूरिया के रूप में हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया तथा एसडीओपी अनुरक्ति सावनानी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, सोशल मीडिया और अन्य जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी समिता उर्फ सुमित्रा के आरोपी गलिया निनामा के साथ कथित अवैध संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस के अनुसार दोनों ने बहादुर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और एक अन्य सहयोगी की मदद से घटना को अंजाम दिया।

 9 जून 2026 को बहादुर भूरिया को बहाने से बामनिया बुलाया गया, जहां उसे शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई तथा शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!