बामनिया
रेलवे परिसर में मिला अज्ञात युवक का शव, बामनिया में फैली सनसनी…

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
रविवार सुबह बामनिया रेलवे परिसर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर प्लेटफॉर्म की शुरुआत के नीचे की ओर लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक ने काली शर्ट और जींस पहन रखी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर एक युवती शव से लिपटकर रोती हुई दिखाई दी, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवती सातेर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।



