मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का सफल आयोजन…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
श्रीमान जिला कलेक्टर श्री तुकाराम भरसट एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अवधति प्रधान के मार्गदर्शन में नगर के समस्त वार्डो में शिविर का आयोजन किया गया शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आम जन तक पहुंचाने हेतु शासन के समस्त विभागों द्वारा सहभागिता की गई।जिसमें नगर परिषद मेघनगर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 25 आवेदन, संबल कार्ड 07 आवेदन, पात्रता पर्ची 04 आवेदन, पीम एम स्वनिधि योजना 20 आवेदन प्राप्त हुए।महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना 06,मातृत्व वंदना योजना 07 प्राप्त हुए।एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 17 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।साथ ही कैंप आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।जिसमें बीपी,शुगर,एन सी,एच बी, की भी जांच की गई।उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना अंतर्गत कुल 13 कृषकों के पंजीयन किये गए।पशु चिकित्सालय विभाग द्वारा 20 पशु पालकों को मेडिसिन किट वितरित किये गए। किसान क्रेडिट कार्ड अंतर्गत 01 आवेदन,बकरी पालन अंतर्गत 01 आवेदन प्राप्त हुए।उक्त शिविर के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा,नोडल अधिकारी सुरेश गणावा,पशु चिकित्सक सुरेश गौड़,परियोजना अधिकारी श्रीमती राखी बारिया, बी एम ओ विनोद नायक एवं अन्य समस्त विभाग के कर्मचारी गण भी उपस्थित रहे।




