पेटलावद
पेटलावद-रायपुरिया मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर…

पेटलावद डेस्क। पेटलावद-रायपुरिया मार्ग पर माताजी मंदिर के समीप मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




