पेटलावद

राहुल मुथा सचिव व कमल चाणोदिया बने अरिहंत युवा वाहिनी के अध्यक्ष…

पेटलावद डेस्क। नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था अरिहंत युवा वाहिनी की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को एक निजी गार्डन में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संस्था के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कमल चाणोदिया को अध्यक्ष तथा राहुल मुथा को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष पंकज पी. पटवा एवं सचिव पदम मेहता ने अपने कार्यकाल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संस्था की सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष कमल चाणोदिया एवं सचिव राहुल मुथा ने संस्था द्वारा समाजहित में संचालित कार्यों को आगे बढ़ाने तथा युवाओं को अधिकाधिक सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर पूर्व महावीर समिति अध्यक्ष संजय चाणोदिया, विपुल मेहता, विपुल लोढ़ा, प्रदीप झाड़मता, अनूप मेहता, विनोद बाफना, राकेश मांडोत, चिंतन मंडलोई, नितेश मुथा, संतोष मेहता सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं संस्था के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!