परवलिया
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान,,,देखे कहा हुआ हादसा….

#Jhabuahulchul
परवलिया@उमेश पाटीदार
अभी कुछ देर पहले एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर अपने घर से साटी भरने के लिए जा रहा था, तभी अचानक परवलिया चौकी अंतर्गत रावला घाटी टोल टैक्स के पास संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में दो युवक सवार थे।
हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन पास में बैठा युवक इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप रामचंद्र परवलिया के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




