पेटलावद

बढ़ती महंगाई और किसानों के अधिकार की आवाज उठाएगी कांग्रेस,,,पेटलावद में किसान महासम्मेलन का होगा आयोजन,,,कांग्रेस के दिग्गज करेंगे आमसभा का संबोधित…!

पेटलावद डेस्क। किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में एक विशाल आम सभा का आयोजन दिनांक -19-7-2026- रविवार को पेटलावद के स्थानीय बामनिया रोड के निजी गार्डन में 11 बजे किया जाएगा। आयोजन में पूर्व कैबिनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, आदिवासी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनम जसवंत भाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका , नंदलाल मेंण किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, किसान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल मालू डामोर , विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष नारायण ताड़ , प्रदेश सचिव निर्मल मेहता, पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सलीम शेख, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नारायण गेहलोत, ब्लॉक किसान कांग्रेस पेटलावद के अध्यक्ष हीरालाल काग, झकनावदा अध्यक्ष भूरालाल मईडा , सारंगी अध्यक्ष कैलाश भूरिया सहित किसान कांग्रेस पदाधिकारीगण आयोजन में उपस्थित रहेंगे। 

यह रहेंगे मुद्दे

कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देने की, किसानो की अनदेखी करना , खाद के लिए टोकन से होने वाली परेशानी, किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिलना, विकास के नाम पर किसानों से जमीन गवर्नमेंट अधिकृत करना, और बढ़ती महंगाई में गैस सिलेंडर के बढ़ते भाव, पेट्रोल डीजल के बढ़ते भाव , इथेनॉल से बिगड़ रहा पेट्रोल जिससे गाड़ियां खराब हो रही है आदि विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस महासम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस आम सभा के पश्चात कांग्रेस के सभी पद अधिकारी गण वह नेता बामनिया रोड के निजी गार्डन से पैदल रैली के रूप में स्थानीय तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों संबंधित विज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य सरपंच पंच आदि कार्यकर्ता नेता को अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!