सारंगी

दस दिनो से बारिश थमी, मुरझाने लगी फसले किसानों की बड़ी चिंता बारिश नहीं हुई तो दोबारा बोवनी की आ सकती है नोबत…

सारंगी@संजय उपाध्याय

खरीफ सीजन की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से उत्साहित किसानों ने सारंगी क्षेत्र में सोयाबीन ,मक्का, उड़द सहित अधिकांश फसलों की बोवनी पूरी कर ली थी फसले अंकुरित भी हो गई थी लेकिन बीते दिनों से बारिश नहीं हुई है तेज धूप है पश्चिम क्षेत्र से हवा चल रही है इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है लगातार कम होती मिट्टी की नमी से खेतों में अंकुरण प्रभावित होने लगा है 

किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो कई स्थानों पर दोबारा बोवनी की नौबत आ सकती है इससे खेती की लागत काफी बढ़ जाएगी शुरुआती बारिश के बाद किसानों ने तेजी से खेतों में बोवनी की थी अच्छी फसल की उम्मीद भी जगी थी अब लगातार तेज धूप और वर्षा के लंबे अंतराल में हालात बदल दिए हैं 

कई किसानों के खेतों में डाले गए बीज बारिश के अभाव में अंकुरित नहीं हो पा रहे हैं किसानों का कहना है कि नमी तेजी से खत्म हो रही है कई स्थानों पर पौधे मुरझाने लगे हैं किसानों ने बताया कि यदि दोबारा बोवनी करनी पड़ी तो बीज, ट्रैक्टर डीजल, मजदूरी और अन्य कृषि कार्यों पर फिर से खर्च करना पड़ेगा इससे उत्पादन लागत लगभग दोगुनी हो जाएगी किसान राजू भूरिया, मोहन पाटीदार , बसंती लाल वर्मा, राजेंद्र पाटीदार आदि किसानों का कहना है की खरीफ की पहली बोवनी महत्वपूर्ण होती है अगर एक-दो दिनों में बरसात नहीं हुई तो फसले प्रभावित होकर वह पूरे सीजन की पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!