सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने परवलिया के दुदा फलिया में नए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली बिजली की बड़ी राहत…

परवलिया@उमेश पाटीदार
ग्राम परवलिया के दुदा फलिया में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या अब खत्म होगी। क्षेत्र के लोगों की मांग पर सांसद निधि से लगाए गए नए ट्रांसफार्मर का शुभारंभ आज सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने किया। दुदा फलिया में पहले एक ही ट्रांसफार्मर पर 50 से ज्यादा घरों का लोड था। गर्मी में लो-वोल्टेज के कारण पंखे-कूलर नहीं चलते थे और मोटरें जल जाती थीं।इससे पढ़ाई, पानी और घर का काम सब प्रभावित हो रहा था ग्रामवासियों ने सांसद अनीता नागर सिंह चौहान को समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद सांसद निधि से यहां नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराया गया। आज उद्घाटन के मौके पर सांसद ने कहा, “बिजली मूलभूत जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र में बिना रुकावट बिजली मिले, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।”उद्घाटन के बाद ग्रामीणों ने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने बताया कि अब रात में पानी भरने और खाना बनाने में दिक्कत नहीं होगी कार्यक्रम में सांसद अनीता नगर सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजेश डामोर, जिला उपाध्यक्ष गोलू उपाध्याय, श्याम ताहेड, संजय भाभर, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल उपाध्यक्ष कुशाल सिंगाड़, मंडल महामंत्री जीतू राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित वैरागी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जालम डामोर,जनपद सदस्य अर्जुन डामोर, सरपंच दीमा कुशाल सिंगाड़, उप सरपंच पूरन पाटीदार सहित अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ता, बिजली विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बिजली विभाग ने भरोसा दिलाया कि नए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
ग्रामीणों ने सांसद से गांव की अन्य मांगे कचरा वाहन, नगर हेतु पानी का टैंकर, डामरीकरण रोड, पुल एवं डेम की मांग रखी, जिस पर सांसद ने जल्द सर्वे कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।




