थांदला
जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने भीषण सड़क हादसा, टाटा मैजिक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर…

#Jhabuahulchul
थांदला@उमेश पाटीदार
पेटलावद की ओर से कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने जा रहा एक टाटा मैजिक वाहन और थांदला की ओर से सलिए (सरिया) से भरा हुआ ट्रैक्टर आपस में आमने-सामने टकरा गए। यह हादसा जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने हुआ बताया जा रहा है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसे ड्राइवर को बाहर निकालने में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल ड्राइवर को तुरंत थांदला सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।




