पेटलावद
मंदिर में स्वच्छता व पुजारियों के आचरण को लेकर मुणिया समाज करेगा विशाल रैली और ज्ञापन…

पेटलावद डेस्क। मुणिया समाज द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार मंदिर में स्वच्छता व्यवस्था और पुजारियों के कथित आचरण को लेकर समाज ने नाराजगी जताई है। इसी विषय को लेकर 15 जून 2026 को पेटलावद के मंडी परिसर, रायपुरिया रोड पर विशाल रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समाज ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।




