एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से हरा-भरा हुआ दुलाखेड़ी का स्कूल,,,जिला पंचायत सीईओ ने किया पौधारोपण, “मेरी लाइफ” ऐप पर अपलोड करने के दिए निर्देश…

#Jhabuahulchul
पेटलावद डेस्क। कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने स्वयं पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया।
इस अवसर पर चौहान ने कहा, *”माँ के नाम पर लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली देगा। हमारा दायित्व केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें पुत्र की तरह पाल-पोसकर बड़ा करना भी है।”* उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही “मेरी लाइफ” मोबाइल ऐप डाउनलोड कर रोपित पौधों की जियोटैग फोटो अपलोड करने के निर्देश भी दिए, ताकि पौधों की सतत निगरानी हो सके।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुश्री अंकिता भीड़े, बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि स्वामी, बीईओ ज्ञानेंद्र ओझा, संकुल प्राचार्य मावी, जनशिक्षक राकेश सोलंकी, आशीष व्यास, लालसिंह अमलावर सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधिगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
उल्लेखनीय है कि संकुल केंद्र बालक बामनिया, पेटलावद में भी इसी अभियान के अंतर्गत 40 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए।




