बामनिया के समीप मिले शव की 36 वर्षीय सेमलिया निवासी युवक के रूप में हुई पहचान…

बामनिया@जितेंद्र बैरागी
बामनिया के समीप रेल पटरी से कुछ दूरी पर मिले शव की पहचान हो गई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बहादुर पिता देवल भूरिया (36 वर्ष) निवासी हनुमान मोहल्ला, सेमलिया के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि गुरुवार दोपहर बाद बामनिया के समीप एक स्थान पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया की गई, जिसमें उसकी पहचान सेमलिया निवासी बहादुर भूरिया के रूप में हुई।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से बामनिया मे ओर क्षेत्र के आसपास के गांवों में शव मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इनमें से कई मामलों में बाद में हत्या की पुष्टि भी हुई है। ऐसे घटनाक्रमों के चलते क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




