सारंगी

अस्पताल परिसर में एसडीएम तनुश्री मीणा की उपस्थिति में जन समस्या निराकरण शिविर का हुआ आयोजन,,,तहसील के सभी विभाग के अधिकारी रहे मौजूद…!

सारंगी@संजय उपाध्याय

सारंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट के निर्देश अनुसार सारंगी में जन समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में 15 आवेदन आए ब्लॉक से आए सभी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की शासन से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी। एसडीएम तनुश्री मीणा ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए शासन से मिलने वाली योजनाओं के बारे बताया आपने कहा जन समस्या निराकरण शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका स्वरूप एवं प्रभावी समाधान संचित करना है उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जन समस्या निराकरण शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए समय मध्य कार्रवाई की जाए उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जन समस्या निराकरण करने का उद्देश्य जमीन स्तर पर वास्तविक स्थिति से अवगत होना तथा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ डॉक्टर एम एल चोपड़ा ने भी स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सभी योजनाओं के बारे में बताया चयनित हितग्रहियों को ग्राम पंचायत एवं महिला बाल विकास द्वारा वृद्धावस्था पेंशन एवं लाडली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस जन समस्या निराकरण शिविर में तहसीलदार अनिल बघेल , सारंगी नायब तहसीलदार अंकिता भिड़े , जनपद सीईओ जी एस चौहान , बीएमओ एम एल चोपड़ा , पेटलावद ब्लॉक से सभी विभाग के अधिकारी , सारंगी ग्राम पंचायत सरपंच फूनंदी बाई मेड़ा , ग्राम पंचायत सचिव हरिराम भूरिया , हलका पटवारी यश रामावत , स्थानीय सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!