मेघनगर

मेघनगर बस स्टैंड पर संयुक्त जांच अभियान, बसों व वाहन चालकों की हुई जांच…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी 

गुरुवार को राजस्व विभाग, आरटीओ विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा मेघनगर बस स्टैंड तथा आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, किराया सूची, बैठक व्यवस्था, मेडिकल किट तथा इमरजेंसी एग्जिट द्वार सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों एवं सुविधाओं की गहन जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी पलकेश परमार ने बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से परिवहन व्यवस्था एवं टिकट संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। अधिकारियों ने सभी बस संचालकों को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं बेहतर परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी संयुक्त जांच दल में तहसीलदार मेघनगर पलकेश परमार, आरटीओ श्रीमती कृतिका मोहटा, पुलिस विभाग के जवान, मेघनगर के पटवारी एवं कोटवारगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!