परवलिया

परवलिया मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण को लेकर लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग….

परवलिया@उमेश पाटीदार

परवलिया मुख्य चौराहे से लेकर पुलिस चौकी तक बढ़ते अतिक्रमण को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली एवं आदतन विवादित व्यक्तियों द्वारा सड़क किनारे मनमाने तरीके से पक्के निर्माण कर बड़े-बड़े छज्जे निकाल लिए गए हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि संबंधित लोगों द्वारा खुलेआम दादागिरी दिखाई जा रही है, जिससे आम जनता में भय और असंतोष का माहौल बना हुआ है।

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य चौराहे और चौकी मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और क्षेत्र की सुंदरता एवं सुरक्षा बनी रहे। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!