झाबुआ

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे इंफ्लुएंसर्स पर उठे सवाल, क्या यही करेंगे समाज जागरूक..?…ढोढर वीडियो बना चर्चा का केंद्र,,, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो..!

#Jhabuahulchul 

झाबुआ डेस्क। जिले में हाल ही में कलेक्टर कार्यालय में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की एक बैठक आयोजित की गई थी। प्रशासन की ओर से इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से जिले में सकारात्मक बदलाव, जागरूकता और सामाजिक संदेशों को बढ़ावा देना बताया गया था। लेकिन अब यह बैठक विवादों में घिरती नजर आ रही है।

बैठक की जानकारी जैसे ही आम लोगों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर ऐसे लोगों को समाज में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी कैसे सौंपी जा सकती है, जिन्हें आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों की गहरी समझ तक नहीं है।

विवाद उस समय और बढ़ गया जब बैठक में शामिल कुछ इंफ्लुएंसर्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो साझा किए गए। इन पोस्टों को लेकर लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिली। कई यूजर्स ने खुलकर लिखा कि आज सोशल मीडिया पर “फॉलोवर्स” और “लाइक्स” की होड़ में सामाजिक जिम्मेदारी और मर्यादा पीछे छूटती जा रही है।

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, अमन राठौर नामक युवक के अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें वह रतलाम-मंदसौर मार्ग स्थित ढोढर के एक बोर्ड के पास नाचते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक भी कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुआ था।

अब लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या इसी प्रकार की गतिविधियों से जिले में सामाजिक जागरूकता लाई जाएगी? सोशल मीडिया पर कई लोग प्रशासन की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं और जिम्मेदार व समाजहित में कार्य करने वाले युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!