कपास पायलट योजना:उदयपुरिया के किसानों को मिली 10-10 हजार की राहत सरपंच भारत कटारा के प्रयासों से 56 किसानों के खाते में पहुंची राशि…

थांदला@उमेश पाटीदार
ग्राम पंचायत उदयपुरिया में सरपंच श्री भारत कटारा की पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली है सरपंच भारत कटारा ने ग्राम के किसानों को अपने निवास पर बुलाकर कपास पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश योजना के तहत जानकारी दी। इस योजना के माध्यम से 56 किसान हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए की राशि कपास बीज एवं दवाई के लिए डलवाई गई इस अवसर पर सरपंच भारत कटारा ने सभी हितग्राहियों से गांव के विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। उन्होंने कहा, सरकार की मंशा है कि किसान आत्मनिर्भर बने। कपास की खेती को बढ़ावा देकर हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। पंचायत का हर पैसा विकास पर खर्च होगा।किसानों ने सरपंच भारत कटारा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि योजना का लाभ सीधे घर बैठे मिला है। सरपंच जी रात-दिन गांव के लिए मेहनत कर रहे हैं।




