परवलिया

ग्राम परवलिया में RKSK के तहत 6 दिवसीय साथिया, आशा और आशा सुपरवाइजर प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ…

परवलिया@उमेश पाटीदार 

ग्राम पंचायत परवलिया में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK)के अंतर्गत दिनांक *12 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026* तक 6 दिवसीय “साथिया प्रशिक्षण कार्यक्रम” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में साथिया, आशा और आशा सुपरवाइजर को किशोर स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। पीयर एजुकेटर प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक श्री प्रताप कटारा, श्रीमति सुमित्रा मुणिया, ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया।

6 दिनों में ये मॉड्यूल कराए गए:

प्रशिक्षण पूर्व मूल्यांकन, RKSK व पीयर एजुकेशन पैकेज का परिचय, पीयर एजुकेटर, बड़े होना, पोषण, सामान्य बीमारियाँ और किशोर टीकाकरण, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, नशे के दुरुपयोग के प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य, हिंसा और चोटें, सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग,आदि गतिविधियों का अभिलेखन और रिपोर्टिंग एवं प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन पूर्ण-दिवसीय सत्र आयोजित किए गए।

उपस्थिति

इस कार्यक्रम में कुल 26 साथिया, 13 आशा और 2 आशा सुपरवाइजर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम के परियोजना अधिकारी श्री जय प्रकाश जी* उपस्थित हुए। उन्होंने सभी साथियाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र व साथिया बैंग रजिस्टर और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर गांव में ब्रिगेट बैठक व कब तक कार्यक्रम करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!