करवड़

रतलाम झाबुआ रोड का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है…

#Jhabuahulchul 

करवड़@सूरज गामड़ 

करवड़ रतलाम रोड के नवनिर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के चलते कार्य की गति काफी धीमी हो गई है जिसमे राहगीरो को गड्ढे से भरी सड़क पर दुपहिया वाहन चलाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कई जगह गढ़ों में तब्दील हुआ रतलाम झाबुआ रोड करवड़ में रोड निर्माण कार्य में ठेकेदार की सूस्ती भारी पड़ रही है रोड का कार्य चालू होने के बाद ग्राम पंचायत के द्वारा डाली गई पेयजल पाइपलाइन कई जगह फूट गई है जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है ग्रामवासी नल के पानी के लिए इंतजार कर रहे हैं रोड निर्माण के लिए ठेकेदार के द्वारा रोड को तोड़ा गया था जिससे पेयजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी ठेकेदार के द्वारा खोदे गए रोड पर पानी का छिड़काव नहीं करने की वजह से रहवासी इलाकों में धूल के गुब्बारे उड़ाते नजर आ रहे हैं जिससे दुकानदारों एवं रह वासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है दिनभर उड़ने वाले धूल से खाद्य पदार्थों पर धूल चिपक रही है जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है जिम्मेदार अधिकारी एवं जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जिससे ग्राम वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!