खवासा

7 साल से फरार 10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार, खवासा पुलिस को बड़ी सफलता…

#Jhabuahulchul 

खवासा@आनंदीलाल सिसोदिया/आयुष पाटीदार 

थांदला थाना अंतर्गत खवासा पुलिस चौकी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 7 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी एवं 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी नाहरसिंह पिता भैरू कटारा (उम्र 55 वर्ष), निवासी भेरूगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है।

लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। आखिरकार मुखबिर सूचना एवं सतर्क कार्रवाई के चलते पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

इस कार्रवाई में एएसआई हरिसिंह मुवेल, आरक्षक शंकर चरपोटा एवं आरक्षक मदन मईडा का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!