झाबुआ
मामा के घर छुट्टियां मनाने आया मासूम होद में डूबा, दर्दनाक मौत…

#Jhabuahulchul
झाबुआ@आयुष पाटीदार
झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के बरोड़ गांव में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने आए सात वर्षीय मासूम की पानी से भरे होद में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गणेश (7) पिता गुला भूरिया, निवासी केसरिया के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि गणेश खुशी-खुशी अपने ननिहाल बरोड़ गांव घूमने आया था। शनिवार को वह घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पानी से भरे होद में गिर गया।
होद में पानी अधिक गहरा होने के कारण मासूम खुद को संभाल नहीं पाया। जब तक आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिली और उसे बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.




