बामनिया

बामनिया में इज्जत घर की इज्जत सरेआम लुटी, बगल में पंचायत बेखबर…

#Jhabuahulchul 

बामनिया@जितेंद्र बैरागी

झाबुआ जिले की कई ग्राम पंचायतें आज भी इज्जत घर के लिए तरस रही हैं, लेकिन जहां यह सुविधा मौजूद है, वहां उसकी हालत ही सबसे ज्यादा चिंताजनक नजर आ रही है। ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत बामनिया में सामने आया है।

यहां स्थित एकमात्र महिला शौचालय, जिसकी दीवारों पर बड़े अक्षरों में “इज्जत घर” लिखा हुआ है, आज खुद अपनी बेइज्जती पर आंसू बहाता दिख रहा है। निर्माण के समय से ही अनियमितताओं के घेरे में रहा यह शौचालय आज भी अधूरेपन की झलक देता है।

स्थिति यह है कि अंदर प्रवेश करते ही बदबू से सामना होता है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह शराब की खाली बोतलें पड़ी हैं और हालात ऐसे बन चुके हैं कि लोगों ने पूरे शौचालय को ही मूत्रालय में तब्दील कर दिया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हाथ धोने के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं है।

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शौचालय के पास ही ग्राम पंचायत स्थित होने के बावजूद जिम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

क्या ग्राम पंचायत बामनिया, इज्जत घर की लुटती इज्जत को बचा पाएगी, या हालात यूं ही बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!