पेटलावद ब्लॉक में आकाश संगठन की नई कार्यकारिणी गठित…

पेटलावद डेस्क। स्थानीय डाक बंगला परिसर में बुधवार को आदिवासी कर्मचारी-अधिकारी संगठन “आकाश” (AKAS) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। संगठन के माध्यम से कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में प्रांतीय महासचिव मगनसिंह बघेल, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जी.एल. मंडलोई के निर्देशन तथा जिलाध्यक्ष नानूराम गामड़ एवं उपाध्यक्ष कमलेश ताड़ की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पेटलावद ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में संरक्षक पद पर प्रवीण कुमार डामर, अध्यक्ष पद पर तोल सिंह निनामा, कार्यकारी अध्यक्ष पद पर रामलाल कटारा, उपाध्यक्ष पद पर मोतीलाल डाबी एवं रामलाल भाबर को नियुक्त किया गया। वहीं महासचिव के रूप में शैलेंद्र मुनिया एवं मोहन मावी, सचिव पद पर आशाराम भूरिया एवं पप्पू सिंह मुनिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष मांगीलाल बिलवाल तथा सह-कोषाध्यक्ष दिनेश बारिया बनाए गए। मीडिया प्रभारी के रूप में दीपक ताड़ एवं मुकेश गुंडिया को नियुक्त किया गया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कैलाश वसुनिया, बाबूलाल कटारा, मांगीलाल गरवाल, हरिराम भूरिया, गेंदालाल वसुनिया, प्रेम सिंह राणा, तुलसी मुनिया, दिनेश मचार, भीम सिंह कटारा सहित पीएमयूएमएस के ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह बरिया, विनोद देवड़ा एवं नागूसिंह भूरिया सहित अन्य कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे।



