खवासा
8-लेन पर गुंडागर्दी: खवासा के परिवार के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल….

खवासा@आयुष पाटीदार/आनंदीलाल सिसोदिया
झाबुआ जिले के खवासा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8-लेन मार्ग पर दबंगई और मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खवासा का एक परिवार निजी कार्य से कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते युवकों ने परिवार को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। हालांकि विवाद क्यूं हुआ इसकी जानकारी अभी तक समाने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



