धड़ल्ले से दौड़ रहे बिना नंबर के ओवरलोड रेत डंपर, किसकी शह पर,,100 रुपए टन साहब के नाम…..?

#Jhabuahulchul
बामनिया@जितेंद्र बैरागी
क्षेत्र में इन दिनों बालू रेत के ओवरलोड डंपर बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। काली रेत की कमी के चलते मांग अचानक बढ़ी है, जिसका फायदा उठाकर डंपर चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई डंपर बिना नंबर प्लेट के, तो कई फुल हाइट तक ओवरलोड होकर बिना ढंके रेत लेकर गुजर रहे हैं।
इस लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। पीछे चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में रेत उड़कर जा रही है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।हैरानी की बात यह है कि रेत माफिया खुलेआम 100 रुपए प्रति टन साहब के नाम पर बढ़ाकर वसूली कर रहे हैं। उनका दावा है कि क्षेत्र में पकड़-धकड़ ज्यादा है, इसलिए यह अतिरिक्त रकम अधिकारियों तक पहुंचानी पड़ती है।
झाबुआ जिले में रोड के साइड में जगह-जगह बालू रेत के दुकान लगी हुई है। जिनकी आदि रेत चालू रहे रोड तक पहुंचती है। जिससे दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
आखिर वो कौन “साहब” हैं जिनकी जेब में हर डंपर से प्रति टन ₹100 जा रहा है।




