थांदला

फरार वारंटियों की खैर नहीं,,,थांदला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक ही दिन में 6 लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार…

#Jhabuahulchul 

थांदला@उमेश पाटीदार 

जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थांदला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री शिवदयाल गुर्जर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना थांदला पुलिस ने विभिन्न गंभीर मामलों में वर्षों से फरार चल रहे 6 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही का विवरण:

थाना प्रभारी अशोक कनेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (टेक्निकल सर्विलांस) की मदद से आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार स्थायी वारंटी:

मुनसिंह पिता वारु सिंगड़ (निवासी: टिमरूपाड़ा)

कालिया पिता कमजी अमलियार (निवासी: कड़वापाड़ा)
सतनाम पिता रामा चिकलीगर (निवासी: संजय कॉलोनी, राजगढ़)

जसपाल पिता रामा चिकलीगर (निवासी: संजय कॉलोनी, राजगढ़)

रूसमल पिता जानिया डामोर (निवासी: आबापाड़ा, देवीगढ़)

(एक अन्य आरोपी का नाम उपलब्ध नहीं)

थाना प्रभारी अशोक कनेश, उप निरीक्षक संतोष गुप्ता, सुशील, सहायक उप निरीक्षक मुकेश भूरिया, शैलेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक खेम सिंह चौहान, राजेंद्र रावत, कमल चौहान, रायसिंह सहित आरक्षक राहुल, जितेश, नरसिंह बघेल, पुखराज और अनिल परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी रहेगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!