झकनावदा
नगर की पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा में समर कैंप का हुआ शुभारंभ…

झकनावदा@नारायण राठौड़
शासन के निर्देश अनुसार 1 मई से 1 जून2026 तक चलने वाले समर कैंप का आज नगर की पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,भाजपा नेता श्रेणिक कुमार कोठारी, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष फकीर चंद माली, हबीब खान और समर कैंप प्रभारी के द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित कर भव्य शुभारंभ किया गया।
यह समर कैंप दिनांक 01मई से 01जून तक चलेगा जिसका समय सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक रहेगा
अतिथियो द्वारा बच्चों को खेलो का महत्व बताया गया ओर इस समर कैंप की बधाई दे कर बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, हेमेंद्र कुमार जोशी,दिनेश कुमार बघेल,लक्ष्मी चौधरी, हर्षिता चोयल,रूपाली बैरागी,आदि शिक्षक जन उपस्थित रहे



