थांदला

जहां फैलाया था आतंक, वहीं कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक,,,,पुलिस का बड़ा एक्शन,,,बाजार में दहशत फैलाने वालों को सिखाया सबक…

#Jhabuahulchul 

थांदला@आयुष पाटीदार 

शनिवार को थांदला चौराहा क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिनदहाड़े नगर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद आमजन में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और मारपीट में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।

 

जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह पुराना एक्सीडेंट बताया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। चौराहे जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई इस घटना ने नगर की शांति व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें उसी स्थान पर कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई, जहां उन्होंने अपना आतंक फैलाकर आम लोगों के बीच भय का माहौल बनाया था। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नगरवासियों ने संतोष जताया है और इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सख्त संदेश बताया है।

 

थाना प्रभारी अशोक कनेश ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि, “किसी भी विवाद में ऐसा कोई कार्य न करें जो गैरकानूनी हो। ऐसा कृत्य न केवल बाजार व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि आम लोगों के बीच भय का वातावरण भी पैदा करता है। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि नगर में शांति भंग करने, बाजार का माहौल बिगाड़ने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!