हर्षोल्लास के साथ नगर की पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा मे मनाया गया प्रवेश उत्सव..

झकनावदा@नारायण राठौड़
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झकनावदा मे बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत ढोल ढमाको के साथ बच्चों द्वारा जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे हाथों में तख्तियां ले कर नारे लगाते हुवे निकाली गई।
कार्यक्रम का श्री गणेश मां शारदा के चित्र पर दीप प्रचलित कर माल्यार्पण मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दुर्गा बहन पडियार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, भाजपा नेता श्रेणिक कुमार कोठारी, संस्था प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया, वरिष्ट अध्यापक नारायण दास वैरागी के द्वारा किया गया।
तत्पश्चा अतिथियों द्वारा नवीन कक्षा में प्रवेश करने वाले नन्हे मुन्हें बच्चों को तिलक लगाकर, गले में माला पहनाकर अभिनंदन किया गया तथा बच्चों को खीर पूरी ओर हलवे का भोग अर्पण किया गया।
पूर्व छात्र राकेश मांगीलाल लच्छेता प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को निःशुल्क बैग वितरण किए गए
इस सराहनी कार्य के लिए राकेश मांगीलाल लच्छेता का संस्था द्वारा आभार व्यक्त करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गई।
इस अवसर पर उपस्थित हेमेंद्र कुमार जोशी,श्री कांत यादव, जन शिक्षक सुरेंद्र सिंगार, दिनेश राठौड़, यशपाल घटिया, पार्वती चौहान, रंजना बरफा, मीरा जामोद, मोनू सोलंकी, आरती मिस्त्री, दीपिका चोहन,सोनू चौहान, हर्षिता चोयल, रूपाली बैरागी, पूजा कटारे, ललित बरफा आदि उपस्थित रहे।





