मेघनगर

अनुभाग मेघनगर में वन अधिकार अधिनियम अर्न्तगत वन मित्र पोर्टल के माध्यम से दर्ज नवीन वनाधिकार दावो के निराकरण हेतु आयोजित होगा विशेष अभियान…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी

कलेक्टर झाबुआ श्री योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार एंव सुश्री अवनधति प्रधान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग मेघनगर के मार्गदर्शन में अनुभाग मेघनगर अर्न्तगत वन अधिकार अधिनियम 2006 अर्न्तगत वन मित्र पोर्टल के माध्यम से दर्ज 936 नवीन वनाधिकार दावो का निराकरण ग्राम स्तरीय वनाधिकार समितियों के पास लंबित होने से प्रकरणो के त्वरित निराकरण हेतु अनुभाग मेघनगर में वनाधिकार विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है ।

वनाधिकार विशेष अभियान अर्न्तगत दिनांक 22 मई 2026 से 27 मई 2026 तक आवेदको से आफलाईन आवेदन एंव दस्तावेज प्राप्त सम्पूर्ण फाईल संबंधित ग्राम पंचायत सचिव द्वारा तैयार की जायेगी । दिनांक 28 मई 2026 से 04 जून 2026 तक आवेदको द्वारा आवेदित भुमि का दावेदार की उपस्थिति में स्थल सत्यापन संबंधित ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति एंव समस्त शासकीय/अशासकीय सदस्यो द्वारा किया जायेगा । दिनांक 05 जून 2026 से 07 जून 2026 तक ग्राम स्तरीय वनाधिकार समिति से प्राप्त अंतिम विनिश्चय हेतु ग्राम सभाओ का आयोजन एंव ग्राम सभाओ का अंतिम विनिश्चय किया जायेगा । दिनांक 08 जून 2026 से 09 जून 2026 तक उपखण्ड स्तर पर नस्तियां प्राप्त की जाकर दिनांक 10 जून 2026 से 12 जून 2026 तक नस्तियों का परीक्षण किया जायेगा । दिनांक 15 जून 2026 से 20 जून 2026 तक उपखण्ड स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठको का आयोजन किया जाकर दावो का निपटारा किया जायेगा ।

वनाधिकार विशेष अभियान अर्न्तगत किसी प्रकार की कठिनाई होने पर आवेदक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड मेघनगर से सम्पर्क कर निराकरण करवा सकते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!