10 मई से होगा भागवत कथा का शुभारंभ, तैयारीयां तेज ,,आसपास के जिलों से भी रहेगी भक्तो के लिए निशुल्क का बस व्यवस्था…

मेघनगर@मुकेश सोलंकी
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित श्री कमल किशोर जी नागर के मुखारविंद से वनेश्वर मारुती नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब मेघनगर में होने वाली ऐतिहासिक भागवत कथा की है तैयारीयां तेज हो चुकी है ,इसी क्रम में आयोजन समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में बैठक रखी गई । बैठक में स्थानीय नागरिको के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, उपस्थित जन समुदाय द्वारा कथा में स्वेच्छा से हर संभव सहयोग देने की बात रखी। बैठक में उपस्थित महिला भजन मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति देने की इच्छा व्यक्त की गई ।
कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने उपस्थित जनसमुदाय को संदेश देते हुए कहा की पंडित श्री कमल किशोर जी की कथा 15 वर्षो के अथक प्रयास से बड़े सौभाग्य से मिली है जिसका लाभ समस्त क्षेत्र वासियों को उठाना चाहिए , उन्होंने अपनी बात को आगे बढाते हुए कहा की इतने बड़े आयोजन की सफलता किसी एक व्यक्ति के प्रयास से संभव नहीं है पता सभी अपने सभी अपने अपने स्तर पर कथा में सहयोग प्रदान करने की अपील की।



