राम के आदर्श अपनाये तो जीवन में सुख ,शांति और संतुलन आए,,माता पिता की सेवा ही चारों धाम है : पंडित महावीर शर्मा…

सारंगी@संजय उपाध्याय
खेड़ापति हनुमान जी मंदिर परिसर पर कथावाचक श्री महावीर शर्मा के मुखारविंद से चल रही संगीत मय राम कथा में बड़ी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। राम कथा के मुख्य आयोजक नानालाल जोशी एवं जोशी परिवार की ओर से किया जा रहा है राम कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया जा रहा है कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा पूरे नगर में निकली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए मार्ग मैं जगह-जगह ग्रामीणों ने पूजा अर्चना को पुष्प वर्षा को कलश यात्रा का स्वागत किया। कथावाचक पंडित महावीर शर्मा ने भगवान श्री राम के जीवन आदर्शों के बारे में बताया कहा कि राम कथा जीवन जीने की श्रेष्ठ कला सिखाती है उन्होंने बताया कि राम का जीवन सत्य , मर्यादा , त्याग और कर्तव्य का प्रतीक है जिन्हें अपनाने से जीवन में सुख ,शांति और संतुलन आता है राम कथा सुनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना होती है यह व्यक्ति को धर्म और न्याय के मार्ग पर आगे बडाती है जिससे समाज में संस्कार और समर्थ का विकास होता है संगीत मय राम कथा में मधुर भजनों पर श्रोताओं ने नृत्य किया कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से श्रोता पहुंच रहे हैं

मुख्य जजमान नानालाल जोशी द्वारा नगर के वरिष्ठ लोगों का व्यास पीठ पर बुलाकर गुरु जी से सम्मान एवं आशीर्वाद दिलाया। बसेर परिवार की ओर से जितेंद्र बसेर द्वारा व्यास पीठ पर विराजे कथावाचक पंडित श्री महावीर शर्मा का साल श्री फल देकर सम्मान किया एवं पंडित जी से आशीर्वाद प्राप्त किया




