बीड़ धाम माताजी मंदिर के पुजारी पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार..

थांदला@उमेश पाटीदार
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों के खिलाफ झाबुआ पुलिस ने सख्ती दिखाई है। थाना काकनवानी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर बीड़ धाम माताजी मंदिर के पुजारी के खिलाफ अपमानजनक, अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था पूरा मामला
फरियादी सुनील निनामा ने थाने में शिकायत दी थी कि इंस्टाग्राम के जरिए बीड़ धाम माताजी मंदिर के पुजारी को निशाना बनाकर ऐसी भाषा लिखी गई जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पोस्ट के बाद क्षेत्र में तनाव फैलने और सौहार्द बिगड़ने का खतरा बन गया था।
SP के निर्देश पर तुरंत करवाई
मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना काकनवानी पुलिस ने अपराध क्रमांक 146/2026 दर्ज कर BNS की धारा 296 और 298 के तहत केस बनाया। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. सतीश पिता सोमला सिंगाड़िया, निवासी ग्राम काकोड
2. अर्जुन पिता कन्नु सिंगाड़, निवासी ग्राम काकोड
पुलिस का कड़ा संदेश
झाबुआ पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर 24×7 नजर रखी जा रही है। किसी भी धर्म, धार्मिक स्थल या व्यक्ति के खिलाफ भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपना काम करेगा।
पुलिस ने आमजन से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी और संयम के साथ करें। एक गलत पोस्ट आपकी आजादी छीन सकती है।




