संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई…!

#Jhabuahulchul
मेघनगर@मुकेश सोलंकी
मेघनगर में मंगलवार को 726वीं सेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। जिसमे समाज की ओर से शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसमे सेन भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्ग से निकली। जिसके बाद सेन मंदिर नाईटोड़ी में विधिवत पूजन कर प्रसादी वितरण की गई।
सेन संघ अध्यक्ष सुरेश भाटी ने बताया-सुबह 9 बजे श्री सेन जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई यात्रा शंकर मंदिर से प्रारंभ हुई। यह आजाद चौक, साई चौराहा और भंडारी चौराहा से होते हुए आगे बढ़ी मुख्य बाजार से गुजरते हुए शंकर मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान समाज बंधुओ ने बैंड बांजो पर जमकर डांस किया। तत्पश्चात 12 बजे आराध्य देव सेनजी महाराजकी आरती की गई। सुरेश भाटी, अशोक वर्मा, राजेश सोलंकी ,मुकेश सोलंकी, शेरू राठौर, ईश्वर राठोर, कार्तिक सोलंकी, राकेश जादवा आदि सेन भक्त मौजूद थे




